फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में चोरी के आरोप में दो नामजद

Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र की हरबंसपुरा कॉलोनी स्थित घर से सोने-चांदी के गहने व दस हजार की नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत पर नौकरानी सहित दो लोगों को नामजद कर लिया। हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि घर पर कामकाज के लिए नौकरानी काजल को रखा है। शनिवार को अलमारी जांची तो उसमें से दस हजार की नकदी, एक तोले सोने की अंगूठी, दो तोले सोने के जोड़ी टॉप्स, एक तोला सोने के टॉप्स, सात ग्राम सोने की एक जोड़ी झुमकी, 20 तोले चांदी के पाजेब चोरी थी। आरोप है कि यह चोरी काजल, उसकी बहन ज्योति व मां ने की है। जांच अधिकारी बलबीर का कहना है कि शिकायत पर काजल व ज्योति को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें