फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अवैध बार चला रहे दो नाइजीरियाई गिरफ्तार, शराब बीयर बरामद

Fri, 26 Aug 2022 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

नॉलेज पार्क थाना पुलिस को तुगलपुर में विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध बार चलाने की की सूचना मिली थी। एसीपी महेंद्र सिंह देव, आबकारी इंस्पेक्टर राहुल प्रताप व नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। मौके से हरियाणा मार्का बीयर की 116 केन, दस बोतल बीयर, तीन रेड वाइन और अन्य शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
अवैध बीयर बार का भंडाफोड़ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के घरबरा में चीन के नागरिकों के अवैध बार पकड़े जाने और परी चौक स्थित मॉल में कोरियाई रेस्तरां में अवैध रूप से शराब और बीयर परोसे जाने की बात सामने आने के बाद अब तुगलपुर में नाइजीरियाई युवकों द्वारा संचालित अवैध बार का खुलासा हुआ है। बुधवार रात नॉलेज पार्क थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मारकर रॉयल्टी बार से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का बीयर और शराब बरामद की। पुलिस ने नाइजीरिया निवासी चार्ल्स और मदु इबोका को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना पुलिस को तुगलपुर में विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध बार चलाने की की सूचना मिली थी। एसीपी महेंद्र सिंह देव, आबकारी इंस्पेक्टर राहुल प्रताप व नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। मौके से हरियाणा मार्का बीयर की 116 केन, दस बोतल बीयर, तीन रेड वाइन और अन्य शराब बरामद की गई।

ग्रेनो में नाइजीरियाई लोगों की करता था अगुवाई

तुगलपुर के बार में शराब परोसने का आरोपी चार्ल्स खुद को ग्रेटर नोएडा में रहने वाले नाइजीरियाई लोगों का अगुवा बता रहा था। उसने कई बार नाईजीरियाई निवासियों के प्रदर्शन की अगुवाई की है। उसने ग्रेटर नोएडा निवासी भारतीय महिला से शादी की हुई है। पुलिस का कहना है कि कई बार उसकी गतिविधि संदिग्ध पाई गई थी।

मुखबिर की सूचना पर नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर में अवैध रूप से बार चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परोस रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

- विशाल पांडेय, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा

अधिक दाम पर शराब बेचने वाला सेल्समैन गिरफ्तार, दुकान पर जुर्माना

दादरी में शराब की दुुकान पर अवैध वसूली की शिकायत पर आबकारी विभाग ने औचक निरीक्षण किया। बुधवार शाम को निरीक्षण में दुकान के सेल्समैन पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान पाया गया कि सेल्समैन 10 से 50 रुपये तक अधिक दाम वसूल रहे थे। आबकारी विभाग की ओर से दादरी कोतवाली में शिकायत दी गई है।

आरोपी सेल्समैन नेकीराम को गिरफ्तार करके पुलिस को सौंप दिया है। आबकारी विभाग ने दुकान पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दादरी जीटी रोड पर भूड़ बस्ती के नजदीक देसी शराब की दुकान है। बुधवार को जब आबकारी टीम मौके पर पहुंची तो सेल्समैन प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें