नोएडा। सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गोसदन में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गोमाता का विधिवत पूजन किया गया। भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से निर्मित गो-शिशु आश्रय गृह और बाल शिक्षा कक्ष का लोकार्पण किया गया। वहीं, श्री सतनारायण गोयल की ओर से हवन स्थल का सौंदर्यीकरण कराया गया। समारोह में इसका भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गो-पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज और गीता आश्रम, दिल्ली की मां गीतेश्वरी मौजूद रहीं। इस मौके पर पूर्व विधायक विमला बाथम, पूर्व केंद्रीय सचिव जेके दादू, गोपाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील भारद्वाज, संजय कुमार गुप्ता, मनोज बंसल, राकेश अग्रवाल, सीए महेश बाबू गुप्ता और संदीप अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।