अनिकेत हत्याकांड में दो और आरोपी पकड़े
रबूपुरा/यमुना सिटी। अनिकेत हत्याकांड में शनिवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को जेल भेजा है। अब तक की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच से अधिक टीमें छापेमारी कर रही हैं। 15 अक्तूबर को बर्थडे पार्टी के दौरान गांव के ही युवकों ने रबूपुरा के आंबेडकर नगर मोहल्ले के रहने वाले अनिकेत (17) को पीटकर घायल कर दिया था। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। हालांकि पुलिस ने आरोपी जीतू और युवराज को जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी रचित और अंकित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ब्यूरो