ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित हैबतपुर गांव में किराए के कमरे से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-4 स्थित मकान में किराए पर रहते हैं। 6 जुलाई की रात कमरे में सो गए थे। अगले दिन सुबह नींद खुली तो कमरे का गेट खुला मिला और उनके दो मोबाइल फोन गायब थे। उन्होंने आशंका जताई कि मोबाइल चोरी की घटना में किसी परिचित या मकान में रहने वाले व्यक्ति का हाथ हो सकता है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो