फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद: दो नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पुलिस के हाथ खाली

Tue, 05 Sep 2023 04:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी

सार

गोली लगते ही महिला सोनी जमीन पर गिर गई और खून से लधपथ हो गई। नकाबपोश हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने महिला को गोली मार दी।  महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी है। कॉलोनी में मौसम कुमार परिवार के साथ रहता है। पति मौसम कुमार नोएडा के आरटीओ कार्यालय में काम करता है। मंगलवार को मौसम कुमार की पत्नी सोनी (28) घर पर अपनी बेटी के साथ थी। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक घर पर पहुंचे और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलने के तत्काल सोनी के सिर में गोली मार दी। 

गोली लगते ही महिला सोनी जमीन पर गिर गई और खून से लधपथ हो गई। नकाबपोश हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सोनी को जमीन पर गिरे खून से लथपथ देख शोर मचा दिया। शोर से आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना मृतका सोनी के पति मौसम कुमार को दी। 
विज्ञापन

सूचना पाकर पति भी घर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मृतका सोनी 10 साल पहले किसी विनोद नाम के युवक साथ रहती थी। अब एक साल से मौसम कुमार के साथ रह रही थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें