फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई में पुलिस ने रामपुर निवासी सचिन और बृजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाश लूट के मामले में वांछित थे। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सचिन गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों ने क्षेत्र में चेन लूट व अन्य घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक 10500 रुपये बरामद किए हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें