ग्रेटर नोएडा। स्थानीय लोगों ने घर से बाइक चोरी कर भाग रहे दो नाबालिगों को रंगेहाथों दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है। महोला सुदेश कॉलोनी निवासी पवन नागर ने बताया कि नौ फरवरी को उन्होंने देखा कि दो युवक उनकी बाइक लेकर भाग रहे हैं। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।