फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो नाबालिग लड़कियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानों से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। सेक्टर-66 स्थित मामूरा निवासी मदन गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी प्रीति गुप्ता दसवीं की छात्रा है। वह सेक्टर-51 होशियारपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। वहीं बरौला निवासी सर्वेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कोमल शर्मा मंगलवार सुबह बिना बताए घर से बाहर कहीं चली गई। मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गई। आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों से पता करने पर कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें