एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मारने के आरोप में दो बाल अपचारी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मारीपत रेलवे स्टेशन एवं छपरौला फ्लाई ओवर के मध्य एक सप्ताह पहले तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थर मार कर शीशे तोड़ दिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 4 सितंबर को तीन एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जब एक्सप्रेस ट्रेन मारीपत रेलवे स्टेशन और छपरौला फ्लाईओवर के बीच पहुंची तो पत्थर मारे गए। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के शीशे टूट गए थे। घायल होने से यात्री बाल बाल बचे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ आरपीएफ कोतवाली में दर्ज की गई थी। पुलिस ने रोजा जलालपुर गोल चक्कर के पास से 14 वर्षीय व 17 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ लिया। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।