फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली में मिले महिला के शव के दो पैर व हाथ नहीं मिले, डीएनए का होगा मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और नोएडा में मिले महिला के शवों के डीएनए का होगा मिलान
विज्ञापन


- नोएडा में नाले में मिले थे दो पैर व एक हाथ, दिल्ली में दो पैर और हाथ नहीं मिले
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-8 के नाले में मिले मानव अवशेष के मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। दिल्ली के सराय काले खां में मिले महिला शव के दो पैर व एक हाथ नहीं थे। जबकि नोएडा में एक महिला के दो पैर व एक हाथ मिला था। अब नोएडा व दिल्ली पुलिस एक दूसरे के घटनास्थल पर जाकर जांच कर रही है। पुलिस दोनों स्थानों से प्राप्त मानव अवशेषों के डीएनए का मिलान करेगी।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-8 में तीन दिन पहले नाले में मानव अवशेष मिले थे। वहां सफाई के दौरान दो पैर के पंजे व एक कटा हुआ हाथ मिला था। वहीं शनिवार को दिल्ली के सरायकाले खां इलाके में एक महिला का शव पॉलिथीन में मिला। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि दिल्ली में शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर गई थी। वहां पता चला कि महिला के शव के दो पैर व एक हाथ नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों जगह मिले शव कहीं एक ही महिला के तो नहीं हैं। डीसीपी का कहना है कि दोनों जगह मिले अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। नोएडा व दिल्ली पुलिस समन्वय के साथ इस मामले पर काम कर रही है। डीएनए रिपोर्ट के मिलान के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होगी। नोएडा पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं नोएडा में मिले मानव अंग का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक पुलिस ने 60 से अधिक कैमरों को देखा है लेकिन अभी तक सीसीटीवी से कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में हाल में हुई गुमशुदगी को देखने का काम चल रहा है और स्थानीय पुलिस से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें