फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News : नोएडा की एक फैक्टरी में धमाका, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Wed, 23 Aug 2023 03:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएड की एक फैक्टरी में धमाके की खबर सामने आई है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की एक फैक्टरी में धमाका हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को नोएडा की एक स्पेय पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के प्रेशर पाइप में धमाका हो गया। धमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल हो गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

यह घटना नोएडा सेक्टर 81 के अंडर फेस 2 पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के दौरान दो मदजूर घायल हुए थे। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर दो मजदूरों को डॉक्टर्स की टीम ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान 45 वर्षीय मनोज कुमार सिंह और 60 वर्षीय ईश्वर दत्त शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल कर्मचारी 45 वर्षीय राजवीर सिंह है। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें