नोएडा। सेक्टर 71 स्थित शिवशक्ति अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह को कार निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आईं महिलाओं में भी हाथापाई हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत किया। सेक्टर 71 स्थित शिवशक्ति अपार्टमेंट निवासी विपुल कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह शुक्रवार सुबह सोसाइटी से कार निकाल रहे थे। इस दौरान सोसाइटी निवासी प्रदीप व योगेंद्र से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों में मारपीट तक होने लगी। थाना प्रभारी ध्रुवभूषण दूबे ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो