फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, धान की सिंचाई करने गए थे दोनों, परिजनों में पसरा

Sat, 08 Jul 2023 10:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल पर अचानक विपिन और पवन जमीन पर गिर पड़े। पास में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाते हुए आसपास खेतों से अन्य किसानों को बुलाया। तब तक बिजली जा चुकी थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में जेवर तहसील के चौरोली गांव में शनिवार शाम करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। जेवर के चौरोली गांव निवासी विपिन (28) पुत्र विनोद और पवन (40) पुत्र हरेंद्र सिंह शनिवार शाम को घर से नीमका गांव की तरफ खेतों पर ट्यूबवेल से धान की सिंचाई करने गए थे। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल पर अचानक विपिन और पवन जमीन पर गिर पड़े। पास में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाते हुए आसपास खेतों से अन्य किसानों को बुलाया। तब तक बिजली जा चुकी थी। ग्रामीण दोनों को जेवर के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि 27 नवंबर को पवन की शादी होनी थी। गांव में दो मौतों की सूचना के बाद सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें