फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम्रपाली जोडिएक में दो ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सोसाइटी के एओए सचिव भानु प्रताप सिंह ने ईवी चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया है। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोसाइटी में दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं और इसमें चार चार्जर लगाए गए हैं। इसमें एक चार्जिंग स्टेशन एन टावर के पास एम-आर क्लस्टर में और दूसरा ए टावर के पास ई-एफ क्लस्टर में बनाया गया है। इन दोनों चार्जिंग स्टेशन पर चार चार्जर लगे हैं इसमें दो फास्ट चार्जर और दो नार्मल चार्जर लगाए गए है। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार भी ईवी को बढ़ावा दे रही है और हमारी भी यही कोशिश है कि सरकार का समर्थन किया जाए। इसी के तहत सोसाइटियां भी आगे आ रही हैं और हमने अपनी सोसाइटी में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत भी हो गई है। इस मौके पर सोसाइटी के एओए अध्यक्ष आरपी सिंह, उपाध्यक्ष सतीष पांडेय और एओए सदस्य मीतू वर्मा समेत अन्य सोसाइटी निवासी इस मौके पर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें