फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोरियाई रेस्तरां के दो निदेशकों ने हड़पे कोरिया के बाबर्ची के 41 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियाई रेस्तरां के निदेशकों ने बाबर्ची के 41 लाख हड़पे
विज्ञापन

- कई माह का बकाया वेतन मांगने पर की पिटाई, जान से मारने की धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनआरआई सिटी मॉल स्थित कोरियाई रेस्तरां के कोरिया निवासी बाबर्ची को कई माह से वेतन नहीं मिला। बाबर्ची ने रेस्तरां के निदेशक सेओंग जिन हीओ और सुंजिक किम पर बकाया वेतन के 41 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बीटा -2 थाने में दी शिकायत में बाबर्ची ने चेहरे पर मुक्का मारने और हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-150 सोसाइटी निवासी किम जेवूक (55) ने कहा है कि वह 1 फरवरी 2021 रेस्तरां में बाबर्ची है। वह डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह के वेतन पर यहां काम कर रहा था। आरोप है कि उसके 42 लाख रुपये के वेतन में से केवल एक लाख रुपये का भुगतान रेस्तरां के निदेशक ने उसे किया है। शेष 41 लाख रुपये का भुगतान नहीं दिया गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि सुंजिक किम ने पीछे से पीड़ित के दोनों हाथ पकड़ लिए और स्कोंग जिन हीओ ने उसके चेहरे पर मुक्का मारा। आरोप ने हमला करने के लिए कुर्सी भी उठा ली। लेकिन पीड़ित ने वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें