नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव आटा व महरका में सोमवार को दो लाशें मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोजका मेव थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने लाशों को पहचान के लिए नूंह सीएचसी में रखवाया है। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे आटा गांव से फोन आया कि गांव के मुर्गा फार्म के पास एक अज्ञात शव पड़ा है। वहीं इस बारे में सूचना देने वाले जगदीश उर्फ जगगी पुत्र बनेसिंह निवासी आटा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त शव शिकायतकर्ता के खेतों में पड़ा मिला। शव को देखने में युवक की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। वहीं दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के गांव इंडरी पंचायत के गांव रोजका मेव के पास से पुलिस ने शव को बरामद किया है। जोकि गांव के पास से जा रहे केएमपी मार्ग के पास से बरामद किया है। उसकी उम्र 40 वर्ष के करीब है। उन्होंने बताया कि वैसे इस शव को देखने में युवक के कपड़ों से मंदबुद्धि प्रतीत होता है।