नोएडा। सेक्टर-1 स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ट्रायम्फ का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। दूसरे दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। बास्केटबॉल में सोन्या की टीम विजेता व महेंद्र आदित्य की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में आयुष पटेल की टीम ने जीत हासिल की और टग ऑफ वॉर में ऋषभ की टीम विजेता व प्रनील की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में सोन्या शर्मा विजेता व अशिता चौधरी उपविजेता बने। रिले रेस में अशिता व आस्था की टीम विजेता रही। संस्थान के निदेशक प्रो. विकास त्रिपाठी ने कहा कि खेलों को विद्यार्थी जीवन में इतना समय अवश्य देना चाहिए की जीवन पर्यन्त खेलों के प्रति एक उत्साह बना रहे। ब्यूरो