ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय ने राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक बुलाई है। छह जुलाई को राजकीय और सात जुलाई को एडेड कॉलेजों के 55 से अधिक प्रधानाचार्य शामिल होंगे। बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम सुधारने की रणनीति, कॉलेजों की उपलब्धियों और कमियों की समीक्षा की जाएगी। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि नियमित कक्षाएं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, प्री-बोर्ड परीक्षा, समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने, छात्रवृत्ति, डिजिटल शिक्षा और नामांकन बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्रधानाचार्यों से सुझाव लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की जाएगी। ब्यूरो