फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला लाइब्रेरी में दो दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत

विज्ञापन
जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित जिला लाइब्रेरी में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत हुई। उद्घाटन में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली शामिल हुए। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों ने पुस्तक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मेले में साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान और विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। छात्रों को पुस्तकों के महत्व और अध्ययन के बेहतर तरीकों की जानकारी दी जा रही है। पहले दिन बाल भारती स्कूल के छात्र भी पहुंचे। मेले में स्कूली छात्रों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी। लाइब्रेरी प्रभारी रघुराज भाटी ने बताया कि मेले की तैयारियां पहले से की गई थीं। कार्यक्रम में सरदार सिंह, मोहित वशिष्ठ, ऋतु सिंह, प्रवीन सिंह और स्वाति तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें