फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने तथा जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले उपार्जित अवकाश प्रदान करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने चयन वेतनमान से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और जिन शिक्षकों का वेतन किसी कारणवश अवरुद्ध है, उनका स्पष्टीकरण लेकर भुगतान कराने की भी मांग रखी। बीएसए राहुल पंवार ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान मेघराज भाटी, अशोक शर्मा, प्रवीन शर्मा और सतीश पीलवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें