पूर्वी दिल्ली। द्वारका जिले की पुलिस ने हथियार के साथ विक्की टक्कर गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस और चोरी की गई एक बाइक बरामद की है। बदमाशों की पहचान चाणक्य प्लेस निवासी शिवम उर्फ भाटी और रणहौला निवासी नन्हे के रूप में हुई है। शिवम पर पहले से ही हत्या के प्रयास समेत 14 मामले दर्ज हैं। नन्हे पर वाहन चोरी समेत 24 मामले दर्ज हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के मुताबिक, 25 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विक्की-टक्कर गिरोह के सदस्य जिले में वारदात के इरादे से हथियार के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को नजफगढ़ स्थित गंदा नाला के पास से पकड़ लिया। ब्यूरो