ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने शनिवार को जेवर की दो गोशालाओं का निरीक्षण किया। जो कमियां मिलीं उनको सुधार करने के निर्देश दिए। जलनिकासी करने, बीमार गोवंश को अलग रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत कई व्यवस्था करने के सुझाव दिए है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि शनिवार को नगर पंचायत जेवर के द्वारा संचालित गोशाला का निरीक्षण किया।