नोएडा। शहर में दो स्थानों पर कार में आग लग गई। सेक्टर-121 में अजनारा होम्स के पास सड़क पर खड़ी एक कार में रविवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग को बुझाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी पर तार गिरने के कारण आग लगी थी। इसमें जनहानि नहीं हुई है। वहीं, सोमवार दोपहर को सेक्टर-121 के पास एक दूसरी कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी परथला से एफएनजी रोड की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कार पूरी तरह से जल गई है। उन्होंने बताया कि इस कार में छह लोग बैठे थे। सभी सकुशल बाहर निकल गए थे।