नोएडा। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ में कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जिले से 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता ट्रेन से रवाना होंगे, जबकि अन्य बसों से जाएंगे। नोएडा से दो बसें सुबह लखनऊ के लिए रवाना की जाएंगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर तैयारियां की जा रही हैं। ब्यूरो