फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेनदेन के विवाद में दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जारचा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि दो जुलाई की देर रात आजाद व कैप घर के बाहर रास्ते पर जा रहे थे। तभी गुफरान व इमरान से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें आजाद का सिर फूट गया तथा मुंह पर गंभीर चोट लग गई। कैप के शरीर पर भी कई जगह गंभीर चोट लगी है। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुफरान, इमरान, अनस और फरदीन के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें