रबूपुरा (संवाद)। गांव दुबली के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। इसमें एक की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका बुलंदशहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। झाझर निवासी विकास ने बताया कि बुधवार को उनके पड़ोसी मनोज उनकी बाइक से अपने साथी सुमित के साथ गए थे कि गांव दुबली के पास हुए हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर भी दो युवक थे। दोनों बाइकें पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।