फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो शातिर बाइक चोरों को डोमिनोज गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक के साथ दो चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंकित निवासी इटावा और इलियाश निवासी खैरपुर गुर्जर को डोमिनोज गोलचक्कर के पास से दबोच लिया। आरोपी अंकित के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज है, जबकि इलियाश पर भी बीटा-2 और हापुड़ कोतवाली देहात में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें