दादरी (संवाद)। ततारपुर गांव मोड़ के पास टेंपो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर विनीत को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 4 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बागपत के बावली पट्टी गोपी गांव निवासी धीर सिंह ने बताया कि उनका भांजा विनीत कुमार 29 जून को दोस्त लव कुमार के साथ सिकंदराबाद जा रहा था। जब वह ततारपुर गांव मोड़ के पास पहुंचा तब यह हादसा हुआ। पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर टेंपो के नंबर से जांच शुरू कर दी है।