सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
दादरी संवाद। जीटी रोड पर नई बस्ती बैरंगपुर गेट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सीतामढ़ी के चंद्रसेन गांव निवासी विमलेश कुमार, सुल्तानपुर के गांव भीम पट्टी निवासी अंकित और उनका साथी राकेश एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार रात तीनों युवक ड्यूटी कर कमरे पर जा रहे थे। नई बस्ती गांव गेट के पास पहुंचे तो ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अंकित व विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, राकेश को मामूली चोट आई। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।