फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के दो एथलीट जय कुमार नागर और सलोनी नागर एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- भुवनेश्वर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में प्रदर्शन के आधार पर मिला मौका
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के दो एथलीट जय कुमार नागर और कुमारी सलोनी नागर का चयन जापान के आइची प्रांत और नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 65वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में प्रदर्शन किया था। दुजाना गांव निवासी जय कुमार नागर और धूमखेड़ा की सलोनी नागर ने यूपी की ओर से भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की। द फ्यूचर एथलेटिक्स अकादमी के कोच सोनू भाटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने चयन पर बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें