तीन लाख रुपये की अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
निकाय चुनाव में खपाए जाने की थी साजिश, जेल भेजे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा। कोतवाली पुलिस ने कार सवार दो युवकों से करीब तीन लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान जींद हरियाणा निवासी दर्शन और विक्रम उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। यह शराब को निकाय चुनाव में खपाने के लिए लाए थे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि खुफिया विभाग की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम के साथ सिलारपुर नहर पर एक स्काॅर्पियो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में हरियाणा मार्का की 50 पेटी शराब बरामद की। शराब को जब्त कर लिया गया है। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। मौके से गिरफ्तार दर्शन और विक्रम उर्फ चिंटू ने पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब को नगर निकाय में खपाने के लिए लेकर आ रहे थे। यहां पर शराब को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद थी।