फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल के सामने स्टंट करने वाला इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में गर्ल्स हॉस्टल के सामने शराब पीकर स्टंट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक इंजीनियर और दूसरा होटलकर्मी है। आरोपियों ने विरोध करने पर एक महिला से भी अभद्रता की थी। शुक्रवार रात को नॉलेज पार्क-3 से गिरफ्तार दोनों आरोपियों जेपी अमन सोसाइटी निवासी प्रशांत, और अलीगढ़ निवासी भव सागर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। आरोपियों के कार के बोनट पर बैठकर और दोनों खिड़की खोलकर चलती कार पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों में से प्रशांत एक कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करता है जबकि भव सागर होटल में काम करता है। आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क में हॉस्टल चलाने वाले मोंटिल ने शिकायत दी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ युवक उनके छात्रावास के आसपास शाम ढलते ही आ जाते हैं। वह सड़क पर कार खड़ी कर उसके बोनट पर शराब रखकर पीते हैं। जबकि पास में गर्ल्स हॉस्टल भी है। आरोपी नशे की हालत में स्टंट करते हैं। शराब पीने का उनके परिवार की एक महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें