फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त की गला रेतकर हत्या करने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार रात सदर बाजार इलाके में की थी वारदात
विज्ञापन

- दोस्त की पत्नी से एकतरफा प्यार की थी सनक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सदर बाजार इलाके में सोमवार देर रात मोहम्मद समीर (32) की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के बचपन के दोस्त मोहम्मद आमिर (31) और मोहम्मद रिजवान (31) को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी आमिर समीर की पत्नी से एक तरफा प्यार करता था। इसी सनक में उसने समीर की हत्या की साजिश रच डाली।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की बाइक, गला रेतने के लिए इस्तेमाल की गईं शराब की टूटी हुई बोतल, तीन मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार देर रात सदर बाजार थाना पुलिस को एक युवक के गला रेतने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फोन की मदद से मृतक की पहचान सुल्तानपुरी निवासी मो. समीर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि समीर अपने दोस्तों से मिलने के लिए अहाता किदारा, चमेलियान रोड आता रहता था। थाना प्रभारी कन्हैयालाल यादव, इंस्पेक्टर डीवी सिंह ने आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी आमिर को वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन आरोपी रिजवान को भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आमिर ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। वहीं समीर की पत्नी भी समीर को छोड़ मायके में रह रही है। वह उसकी पत्नी से एक तरफा प्यार करने लगा। उसको पाने के लिए उसने समीर की हत्या की साजिश रची। कसाई का काम करने वाले अपने दोस्त रिजवान को मोटी रकम देने का वादा कर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें