फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकली गड्डी दिखाकर जेवरात उतरवाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। नकली नोट की गड्डी दिखाकर गहने उतरवाने वाले गिरोह के दो बदमाशों को फेज दो थाने की पुलिस ने भंगेल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो गड्डी और 2500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियाें की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के प्रेम नगर निवासी विशाल और गाजियाबाद लोनी के सभापुर गांव के करन सोलंकी के रूप में हुई है। पूछताछ में बताया कि कागज की गड्डी के ऊपर-नीचे 500-500 के नोट लगाकर नकली गड्डी तैयार करते थे और फिर भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं को गड्डी दिखाकर जेवर लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि बाद में गहनों को ज्वैलर्स या लोगों को बेच दिया जाता था। जांच के आधार पर पुलिस अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें