फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खंभे से ढाई साल की बच्ची को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसाइटी परिसर में खेल रही ढाई साल की बच्ची को बिजली के खंभे से करंट लग गया। समय रहते वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को बचा लिया। सोसाइटी निवासी समर्पित आर्य ने बताया कि परिजनों के साथ उनके दोस्त घर आए हुए थे। इस दौरान उनके बच्चे और दोस्त की ढाई साल की बेटी सोसाइटी परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान बिजली के खंभे को छूने से बच्ची को करंट लग गया। समर्पित आर्य ने बताया कि घटना की सूचना अधिकारियों और जे.ई को दी गई। इसके बाद टीम ने खंभे को फाइबर शीट से ढक दिया। सेक्टर-22डी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें