गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने रविवार को अवैध पटाखों की खेप ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अरशद निवासी छैनापुरी हापुड़ और विनोद निवासी क्रिश्चियन नगर बागू के रूप में हुई। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पुलिस जल प्लांट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक वाहन आता दिखा। उसको रोककर तलाशी ली गई तो पता चला कि उसमें आठ बोरे और पांच कार्टन अवैध पटाखे भरे हुए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हापुड़ से पटाखे लेकर आए थे। जिनको वह बेचने के लिए क्रॉसिंग रिपिब्लक में लाए थे। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।