फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले बिसाहड़ा गांव में मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरेापियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपियों के पास से तलवार, कैंची एवं डंडा बरामद किया गया है। ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने बताया कि 20 जनवरी को बिसाहड़ा गांव में हिमांशु अपने घर पर था। तभी ग्राम प्रधान समेत दो दर्जन से अधिक लोग घर में घुस गए थे। लाठी-डंडे, तलवार आदि से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में ग्राम प्रधान समेत 12 लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में सुमित और शिवम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें