फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे के दो जमानती दबोचे: आधार कार्ड से लेकर दस्तावेज तक सब निकले फर्जी, कोर्ट की जांच में ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 17 Sep 2025 05:29 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सूरजपुर जिला न्यायालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपी की जमानत कराने आए दो व्यक्ति मौके पर पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासियों के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड और जमानत संबंधी फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। 
विज्ञापन
दो आरोपी मौके पर पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में फर्जी दस्तावेज के जरिये लूट के मामले में आरोपी की जमानत कराने आए दो आरोपी मौके पर पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के अशोक उर्फ अश्वनी (46) व मोनू (40) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधारकार्ड, जमानत संबंधी फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


4 फरवरी 2022 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 मोबाइल फोन, तीन चोरी की बाइक, पांच अवैध तमंचे, 15 जिंदा कारतूस और 6 खोखा कारतूस बरामद किए थे। 

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा-392, 411, 414 भादवि एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आकाश, सागर, आदित्य, अय्यूब उर्फ अयान, आकाश पाल, पुनीत को गिरफ्तार किया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-तृतीय के सत्र लिपिक सुबोध शर्मा ने केस दर्ज कराया है कि इसी मामले में आरोपी आकाश की ओर से न्यायालय में जमानत बंधपत्र दाखिल किए गए थे। 
विज्ञापन


अदालत में जांच के दौरान सामने आया कि इन बेल बांड पर जमानतदार दिनेश कुमार और राकेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी नौरंगपुर जिला मेरठ के नाम और हस्ताक्षर गलत तरीके से पेश किए गए थे। अदालत ने मौके पर पकड़कर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया।

वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में मामले में दो आरोपी गाजियाबाद के अशोक उर्फ अश्वनी व मोनू के खिलाफ बीएनएस की धारा-318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 61 (2) में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें