ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू-3 के सी-ब्लॉक में पेड़ों की छंटाई के बाद छोड़ी गयी पेडो की टहनियां
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ज्यू-3 के सी-ब्लॉक में पेड़ों की छंटाई के बाद कटी हुई टहनियां सड़क और पटरी किनारे कई दिनों से पड़ी हैं। समय पर सफाई नहीं होने से टहनियां सूखकर जगह-जगह बिखर गई हैं। इससे इलाके में गंदगी फैलने के साथ लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।सी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि पेड़ों की छंटाई के बाद टहनियां मौके पर ही छोड़ दी गई थीं। अब इनके सूखने से आग लगने का खतरा भी बना हुआ है। सड़क किनारे पेड़-पौधों का सूखा मलबा जमा होने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। आरडब्ल्यूए ने कटी हुई टहनियों को जल्द हटाने की मांग की है। साथ ही छंटाई के बाद पेड़-पौधों के मलबे की समय से सफाई कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है, ताकि सड़क और पटरी साफ रहने के साथ लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।