टवेल्व पैक ने ग्रेटर नोएडा वॉरियर को 65 रन से हराया
ग्रेटर नोएडा संवाद। आईईसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग में ट्वेल्व पैक टीम ने ग्रेटर नोएडा वॉरियर को 65 रन से हरा दिया। टीम की जीत में पवन भाटी की पारी अहम रही। 56 गेंद में 96 रन बनाने पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर टवेल्व पैक ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेटर नोएडा वॉरियर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी।