फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तुगलपुर ने बील अकबरपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार से शुरू हुए बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में तुगलपुर ने बील अकबरपुर को तीन विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बील अकबरपुर ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जवाब में तुगलपुर की टीम ने 19.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में जाबली वॉरियर्स ने जेएमएम शारदा को चार विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ राजस्थान के नदबई के विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें