ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग को ट्रक, जेसीबी नहीं मिल पा रहे हैं। सड़क, फुटपाथ और नालों पर कब्जा हटाने के लिए मशीनें और गाड़ियां किराये पर देने के लिए कोई ठेकेदार तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब दूसरी बार टेंडर प्रक्रिया प्राधिकरण को करनी पड़ी है। अगले सप्ताह तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। अर्बन सर्विस विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव का कहना है कि यदि इस बार टेंडर प्रक्रिया सफल रही तो शहर के सभी प्रमुख बाजारों और चौराहों पर नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा। ब्यूरो