फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ के 1294 लैपटॉप चोरी के मामले में ट्रक मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
लैपटॉप चोरी के आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। अपराध जांच शाखा ने आठ करोड़ रुपये के 1294 लैपटॉप चोरी करने के मामले में गांव सापनकी निवासी ट्रक मालिक यूसुफ उर्फ नब्बी को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रायपुरी गांव से पुलिस ने आठ करोड़ रुपये के 1294 लैपटॉप बरामद किए थे। इस मामले में हथीन थाने के गांव हुचपुरी कलां निवासी नईम को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक ट्रक चेन्नई से गुरुग्राम के लिए लैपटॉप लेकर चला था। ट्रक हथीन के गांव सापनकी निवासी यूसुफ उर्फ नब्बी का है। ट्रक से 3824 लैपटॉप महाराष्ट्र के वर्धा जिले के वडनेर थाना क्षेत्र से चुरा लिए गए। आरोपियों पर नूूंह पुलिस के अलावा महाराष्ट्र में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें