फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धान से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर धान से लदा मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे पलट गया। हादसा जीरो प्वाइंट से करीब चार किलोमीटर दूर हुआ। हादसे में चालक और हेल्पर सुरक्षित रहे। पुलिस के मुताबिक ट्रक आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। चालक धीरज ने बताया कि अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़कर नीचे पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक और हेल्पर को सुरक्षित पाया। हादसे में किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रक में धान की बोरियां लदी थीं। ट्रक हटाने से पहले बोरियों को दूसरी गाड़ी में लदवाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात को सामान्य रखा गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें