तावडू। तावडू-रिवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर गांव चुंधिका मोड़ के पास पर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित रोहतास निवासी गांव खरखड़ी थाना तावडू ने बताया कि उसका भतीजा धर्मेद्र भिवाड़ी फूलबाग में सिलाई का काम करता था। रविवार रात धर्मेंद्र मोटरसाइकल पर भिवाड़ी से अपने गांव खरखड़ी आ रहा था। रात करीब 11 बजे जब गांव चुंधिका मोड़ के पास पहुंचा तो तावडू की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई मजीद ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।