राजेपुर। कस्बे में शर्मा मार्केट के पास खराब सड़क पर जलभराव के कारण बृहस्पतिवार को एक ट्रक फंस गया। ट्रक फंसने से सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पहले चालक ने जेसीबी की मदद से ट्रक निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन बुलाकर संयुक्त प्रयास से ट्रक को निकाला जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है। जलभराव के कारण रोजाना बड़े वाहन फंस जाते हैं। जिससे घंटों जाम लगता है। राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।