फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की लापरवाही से घर में घुस हाइवा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। संगेल गांव में चालक की लापरवाही से एक घर में ट्रक घुसने से मकान के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि बुधवार आरोपी चालक तसलीम निवासी छारौड़ा गांव तेज गति से ट्रक चला रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर गिर्राज के घर में घुस गया। जिससे एक कमरा, बरामदा और रसोई क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नूंह थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें