फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेन्द्र के रूप में हुई है, जो वाहन चालक था। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 21 जुलाई 2026 की रात धर्मेन्द्र अपनी गाड़ी मालिक के यहां खड़ी करने के बाद बाइक से जगतपाल के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान निक्को मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गलत साइड में आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। बेहतर इलाज के लिए बाद में धर्मेन्द्र को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 3 अगस्त 2026 को उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें