फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चालक की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बुलंदशहर के इंदौर खेड़ा गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा प्रमोद कुमार ट्रक चलाता था। 31 जुलाई को वह ट्रक लेकर खुर्जा से दिल्ली जा रहा था। रात करीब एक बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-132 स्थित ईटीटी गोल चक्कर के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते प्रमोद का ट्रक सामने जा रहे ट्रक में घुस गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें